HomeJaunpurप्रेम की भाषा सबसे उत्तम भाषा

प्रेम की भाषा सबसे उत्तम भाषा

प्रेम की भाषा सबसे उत्तम भाषा

जोनल स्तरीय निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर जोनल स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के 43 शाखाओं से बच्चों, बहनों और पुरुषों ने भाग लिया। इस समागम में उपस्थित विशाल संत समूह को संबोधित करते हुए बांदा से आए विद्वान संत रमाकांत जी ने कहा कि अंग्रेजी भाषा के द्वारा भी सत्य संदेश को मानव मात्र तक पहुंचाया जा सकता है। नौजवानों को अंग्रेजी माध्यम के सत्संग से जुड़े रहने का अति आवश्यकता है। इससे अंग्रेजी भाषा के प्रति संकोच दूर होगा। उन्होंने निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन संदेशों को बताते हुए कहा कि भाषा समझ में आए या न आए लेकिन जो इंसान की अभिव्यक्ति होती है वह अपने आप में ही एक भाषा होती है। सबसे ज्यादा भाषा वही महत्व रखती है जो प्यार की भाषा है। जिसमें प्रेम प्रकट किया जाता है, वहीं भाषा सबसे उत्तम भाषा है। अंग्रेजी भाषा एक सर्वभौमिक भाषा है विश्वभर में अंग्रेजी भाषा को बोलने वालों की संख्या काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की संगत ही उसके जीवन का नक्शा बनाती है, उसको चलाती है। यदि मनुष्य बुरे कर्म करने वालों की संगत करेगा तो उसमें बुरे कर्म आएंगे। लेकिन यदि मनुष्य संतों महात्माओं की संगत करता है तो उसके जीवन में अच्छे गुण प्यार विनम्रता विशालता आदि सहित अन्य दैवीय गुण जीवन में प्रवेश होने शुरू हो जाते हैं। इंटरनेशनल भाषा होने के कारण सद्गुरु ने इंग्लिश मीडियम समागम जगह-जगह करा रहे हैं। कार्यक्रम में सदगुरु माताजी का संदेश भजनो, समूह गीतों, कविताओं व विचारों के माध्यम से दिया गया। संयोजक श्याम लाल साहू ने आए हुए संगत का स्वागत, आभार व धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवा दल के सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया। उक्त जानकारी मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read