प्रगति के लिए….
सुना था… एक युगपुरुष ने….
अपनी कल्पना के,
विद्या मंदिर की स्थापना के लिये,
राजा से… जमीन दान पाने को,
सूर्योदय से सूर्यास्त तक…
बिना खाए-पीये,
शरीर और पसीने की,
परवाह किए बिना…..
दौड़ लगाई थी… तब जाकर…
काम भर जमीन पाई थी….!
राजा की भी मजबूरी थी,
विस्मय-बोध के साथ….
जमीन दान देने की..
कालान्तर में…. युगपुरुष ने…..
मन-क्रम-वचन के समुच्चय से,
बना ही दिया…. विद्या मंदिर….
मित्रों जरा विचार करो….!
इस कथानक में……कितना…..?
सामान्य सा संदेश है कि…..
प्रगति के लिए…….!
बेचैन बनो-दौड़ते रहो…
एक फुर्तीले घोड़े की तरह,
सूर्योदय से सूर्यास्त तक,
बिना थके हारे,
बुद्धि से, मन से और शरीर से भी..
कभी-कभी संघर्ष करो,
विज्ञान के सिद्धांतों से भी…..
पर आज के दौर में तो,
अपनी कल्पना की उड़ान को
सच करने एवं प्रगति के लिए
युवा पीढ़ी… लगा रही है…..!
दीवारों पर उगते सूरज,
दौड़ते घोड़ों और झरने का चित्र,
स्वीकार कर लिया है…!
ज्योतिष, तंत्र-मंत्र, अघोर-पीठ भी
इसके अलावा वास्तु-शास्त्र और होरोस्कोप, पामिस्टी को…..
वह रखने लगा है अपनी मेज पर
चाँदी का बना हुआ कछुआ,
लाफिंग बुद्धा और
फेंगशुई के हरे-हरे बाँस भी….
ज़ाहिर है… कर्म किए बिना ही….
उन्हें फल पाने की इच्छा है…
अब आप ही बताओ मित्रों
क्या प्रगति पाने की,
यह सही राह है….?
अरे कुछ सपने तो सँजोइये मित्रों
उसके लिए बेचैन होकर,
अथक परिश्रम करो,
सूर्योदय से सूर्यास्त तक……
मन-क्रम-वचन के घोड़े दौड़ाओ
और… सपने…. साकार बनाओ…
प्रगति पथ पर बढ़ते जाओ…..
प्रगति पथ पर बढ़ते जाओ…..
रचनाकार——जितेन्द्र दुबे
अपर पुलिस अधीक्षक
जनपद-कासगंज
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











