HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शिक्षक चन्द्र प्रकाश के निधन पर अखिल भारतवर्षीय यादव...

JAUNPUR NEWS : शिक्षक चन्द्र प्रकाश के निधन पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शोकाकुल

JAUNPUR NEWS : शिक्षक चन्द्र प्रकाश के निधन पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शोकाकुल

जौनपुर। पूर्व दर्जाप्राप्त मंत्री स्व. डा. केपी यादव के छोटे भाई शिक्षक चंद्र प्रकाश यादव परिषदीय विद्यालय की परीक्षा कराकर लौट रहे थे कि रास्ते में किरतापुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गये जिनकी बाद में मौत हो गयी। जानकारी होने पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इसी बाबत हुई शोकसभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि करीब 2 वर्ष पूर्व माता की मौत के उपरांत पिता की मौत हो गयी।

इसके बाद बड़े भाई डा. केपी यादव की मृत्यु से पूरा परिवार दहशत में था। इसी बीच पूरे परिवार के ऊपर चंद्र प्रकाश यादव की हादसे में मौत पर पहाड़ टूट पड़ा। बीते 2 दिसंबर को बड़े भाई जय प्रकाश यादव की बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से संपन्न कराए थे। जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में धर्मापुर स्थित एक शिक्षण संस्थान में हुई शोकसभा में 2 मिनट का मौन रहकर मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

शोकसभा में जिलाध्यक्ष लालजी यादव, जिला महामंत्री डा. राजपति यादव, कोषाध्यक्ष शिव सहाय यादव, ऑडिटर जनार्दन यादव, सचिव माया शंकर यादव, सचिव साहब लाल यादव, संरक्षक जिया राम यादव, महेंद्र प्रताप यादव, बृजभूषण यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read