Homeआजमगढ़कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के लिए थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में...

कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के लिए थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के लिए थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए आज बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है।

पुलिस अधीक्षक ने जहां थानाध्यक्ष गंभीरपुर अखिलेश पांडेय को पहाड़पुर पुलिस चौकी थाना कोतवाली का प्रभारी बनाया है वहीं सच्चिदानंद यादव को मेहनाजपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह निरीक्षक अपराध अतरौलिया प्रमेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय, थाना प्रभारी मेहनाजपुर सुनील कुमार दुबे को थानाध्यक्ष कंधरापुर, प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर दिलीप कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद यादव को प्रभारी सीटीसी/मीडिया सेल से थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर, उप निरीक्षक विजय प्रकाश मौर्य को पीआरओ पुलिस ऑफिस से थानाध्यक्ष गंभीरपुर, थानाध्यक्ष गंभीरपुर अखिलेश पांडेय को चौकी प्रभारी पहाड़पुर थाना कोतवाली और उपनिरीक्षक रुपेश सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी थाना सिधारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read