Homeआजमगढ़कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को मनोज सिंह ने हरी...

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को मनोज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को मनोज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। महिला कांग्रेस की का. अध्यक्ष शीला भारती के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के क्रम में महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत यात्रा को आजमगढ़ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कांग्रेस का झंडा दिखा कर रवाना किया। पदयात्रा कलेक्ट्रेट पहुंच कर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुयी।

जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश में प्रेम सौहार्द का संदेश पहुंचा है। जिस तरह से सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है यह एक चिंता का विषय है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कांग्रेसजन केंद्र की बीजेपी सरकार के वादाखिलाफी और तानाशाही रवैये के खिलाफ जनता को जागरूक करने का काम कर रहे हैं और आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।

इस अभियान के तहत राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इस मौके पर शीला भारती ने कहा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद उत्साहित कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ कर आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश देने के साथ बीजेपी सरकार के नाकामी के कारण देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी को लेकर सीधा जनसंवाद कर रहे हैं। इस बढ़ती महंगाई में गृहणियों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। खाद्य सामग्री और रसोई गैस के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि से गरीबों का जीना मुहाल हो गया है। बीजेपी सरकार पूंजीपतियों की हितेषी है।

गरीबों से सरकार का कोई सरोकार नहीं है। अब महिलाएं भी चुप बैठने वाली नहीं है। सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ 2024 में बीजेपी सरकार को हटाने के लिये संकल्पित हैं। आज के कार्यक्रम को समापन अवसर पर लालती देवी, अजीत कुमार राय, राना खातून, सीमा भारती, अंजली पाण्डेय, प्रेमा चौहान, मंजुलता आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर विनीत रंजन, श्याम सिंह, सोनू प्रजापति, सुषमा भारती, गीता भारती, मंजू यादव, संतरा देवी, सोनी कपूर बेबी, संगीता, नीतू, पूजा, रीता, बविता आदि लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read