HomeTrendingयुवक पर दबंगों का क्रूर हमला, मुकदमे में 3 आरोपी गायब

युवक पर दबंगों का क्रूर हमला, मुकदमे में 3 आरोपी गायब

  • युवक पर दबंगों का क्रूर हमला, मुकदमे में 3 आरोपी गायब

  • मां ने जिलाधिकारी से लगायी न्याय की गुहार

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, जालौन। स्थानीय कोतवाली कोच क्षेत्र के ग्राम भेंड में 11 मार्च को दबंग ट्रिक्कू कुशवाहा, संजय कुशवाहा, शिवदत्त उर्फ गपई सहित 6 लोगों ने दलित युवक रामजी पर लाठियों व लोहे की सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। गेहूं की फसल में पानी लगाने के बहाने खेत पर बुलाकर संजय ने सिर पर सरिया मारी जिससे रामजी गंभीर घायल हैं और चलने-फिरने में असमर्थ। मां सुमन ने डीएम को शिकायत सौंपकर पुत्र के पुनः मेडिकल, एफआईआर में 3 अज्ञात आरोपियों के नाम जोड़ने व तत्काल गिरफ्तारी की मांग किया। कोच कोतवाली में मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी गई एसटी एसटी एक्ट में दर्ज नहीं हुई लेकिन 3 आरोपी नामजद नहीं। आरोपी गांव में धमकी दे रहे हैं कि समझौता करो, वरना गांव में नहींं रहने देंगे। 8 दिन बीतने पर गिरफ्तारी न होने से तनाव चरम पर है। समाजसेवी मनोज अहिरवार, निखिल भास्कर व राघवेंद्र पंडितपुर ने न्याय की मांग करते हुये आंदोलन की चेतावनी भी दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read