HomeTrendingमहिला अस्पताल पैथोलॉजी कर्मचारियों पर मरीज से अभद्रता का आरोप

महिला अस्पताल पैथोलॉजी कर्मचारियों पर मरीज से अभद्रता का आरोप

  • महिला अस्पताल पैथोलॉजी कर्मचारियों पर मरीज से अभद्रता का आरोप

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, जालौन। जिला महिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में कर्मचारियों पर निर्धारित ओपीडी समय में मरीज को जांच से वंचित कर अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है। रविंद्र गौतम ने पत्नी ऋचा के उपचार के लिए सुबह 10:50 बजे विभाग पहुंचे तो गार्ड ने पर्चा लेने से साफ मना कर दिया जबकि अन्य व्यक्ति का पर्चा स्वीकार हो रहा था।कर्मचारियों ने टोकन मांगने पर कहा 10 बजे बाद टोकन नहीं बनेगा। अवैध नियम पर आपत्ति जताने और सीएमओ से फोन पर बात कराने के आग्रह पर पैथोलॉजी इंचार्ज ने अमर्यादित व्यवहार कर इनकार किया जिससे विभाग में तनाव फैल गया। रविंद्र गौतम ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर ओपीडी समय सुबह 8 से दोपहर 2 में लापरवाही का हवाला देते हुए दोषी गार्ड, कर्मचारी व इंचार्ज के खिलाफ सीसीटीवी जांच व कठोर कार्रवाई की मांग किया है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read