HomeGhazipurपुलिस वाहन एवं बाइक में हुई टक्कर में तीन युवक घायल

पुलिस वाहन एवं बाइक में हुई टक्कर में तीन युवक घायल

पुलिस वाहन एवं बाइक में हुई टक्कर में तीन युवक घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के मरदह हाइवे के बगल में बीती रात बाइक और डायल 112 नंबर वाहन में जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें 3 लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार मेहरलीपुर गांव निवासी (जंगीपुर) के अभिषेक कुमार पुत्र मोती चंद्र, विनीत कुमार पुत्र कन्हैया गोंड, राजा कनौजिया पुत्र ह्रदय नारायण एक ही बाइक पर सवार होकर मरदह क्षेत्र के पडिता गांव में तिलक समारोह से खाना कर वापस घर जा रहे थे। अभी वे मरदह हाईवे पर पहुंचने ही वाले थे कि अचानक इवेंट लेकर आ रही सामने से 112 नबर की गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे पर बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गये और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक में टक्कर से डायल 112 नंबर वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों व प्रशासन के सहयोग से घायलों को उपचार हेतु मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया जहां घायलों का प्रथमिक उपचार हुआ। तीनों युवकों में दो को गंभीर चोटें व एक युवक को नॉर्मल देख मरदह चिकित्सा प्रभारी ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घायलों का कहना है कि हम लोग अपने साइड में खड़े थे। पुलिस की गाड़ी आकर हमे टक्कर मारी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read