हैदराबाद के सहयोग से गाजीपुर मेडिकल कालेज में 5 नये डायलिसिस बेड की सुविधा शुरू

हैदराबाद के सहयोग से गाजीपुर मेडिकल कालेज में 5 नये डायलिसिस बेड की सुविधा शुरू

तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। मेडिकल कॉलेज में आज 5 नए डायलिसिस बेड की सुविधा शुरू की गई है जो Electronics Corporation of India Limited (ECIL) के Corporate Social Responsibility (CSR) पहल के तहत प्रदान किए गए हैं। पहले कॉलेज में केवल 10 डायलिसिस बेड थे जो गाजीपुर की बड़ी जनसंख्या के लिए अपर्याप्त थे। इसके कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था और वेटिंग लिस्ट 130 से 140 तक पहुँच जाती थी लेकिन अब पांच नए डायलिसिस बेड की शुरुआत से मरीजों को शीघ्र और सुलभ उपचार मिलेगा। इस अवसर पर गोरा बाजार 200 शैया युक्त हार्सपटल में एक विशेष उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ जहां Mr Anurag kumar Chairman & Managing Diretor (ECIL) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा Mr.Sudhanshu kumar Executive Director(ECIL), Dr P Venu Babu Chief medical officer (ECIL)। उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय और शशिकांत शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही उप प्रधानाचार्य डॉ. नीरज पांडेय महत्वपूर्ण भी मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने (ECIL), CSR के इस महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुये इसे गाजीपुर की जनता के लिए एक बड़ी राहत बताया। गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य Prof. Dr. Anand mishra ने (ECIL) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान न केवल अस्पताल की क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि मरीजों के उपचार में समय की बचत करेगा और उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज प्रशासन अपनी पूरी कोशिश करेगा कि यह नई सुविधा उच्चतम मानकों पर दी जाय, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिल सके। हमारी प्राथमिकता गाजीपुर की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है और यह नई सुविधा उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA