Homeशामलीबेसिक कम्प्यूटर शिक्षा का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

बेसिक कम्प्यूटर शिक्षा का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

बेसिक कम्प्यूटर शिक्षा का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। धर्मवीर एजुकेशन सोसायटी, खेड़ा कुरतान में छात्राओं को “बेसिक कम्प्युटर शिक्षा” का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि धर्मवीर एजुकेशन सोसायटी, खेड़ा कुरतान में विगत तीन माह से नि: शुल्क छात्राओं को कम्प्युटर शिक्षा प्रदान कर रहा है। इसमें उन्हे तीन माह तक कम्प्युटर थियरि और प्रयोगात्मक की शिक्षा प्रदान की गयी। सभी को शिक्षा का अधिकार प्राप्त हो इसके लिए धर्मवीर एजुकेशन सोसायटी, खेड़ा कुरतान, शामली विगत 9 वर्षों से प्रयासरत है। इससे पूर्व भी सोसायटी किसान जागरूकता, बाल शिक्षा, महिला शिक्षा, पर कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नौशाद चौहान, रवि चौहान (जिला पंचायत प्रतिनिधि), पूजा देवी (सोसायटी अध्यक्ष) सुनील कुमार (सोसायटी प्रबन्धक), अंशुल भारद्वाज आदि ने छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान समरोज (प्रथम स्थान), महरोज (द्वितीय स्थान), अदिति चौहान (तृतीय स्थान), सविता शर्मा, खालिदा, सना, सुमानिया, हीना, आईशा, तबस्सुम, फातिमा, आदि छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read