अलग-अलग स्थानों से तीन मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
आरिफ
कांधला, शामली। स्थानीय पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थान से तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए मादक पदार्थ तस्करो के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसएससी अभिषेक झा ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में संदिग्ध लोगों एवं संदिग्ध वाहनों की चेक करने के आदेश दे रखे हैं।एसएसपी अभिषेक झा के आदेश पर कस्बा इंचार्ज नरेंद्र वर्मा कस्बे के सलेमपुर रोड पर गस्त कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने व्यक्ति को रोककर पूछताछ की तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अनीस पुत्र अखलाक निवासी सलेमपुर रोड बताया है। वहीं दूसरी और पुलिस ने कस्बे के गंगेरू रोड स्थित यूनिक इंटर कॉलेज के पास से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़ गए मादक पदार्थ तस्कर के कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम कादिर पुत्र सुलेमान निवासी मोहल्ला घोलान कस्बा कांधला बताया है जबकि पुलिस ने नई बस्ती बिजली घर रोड से भी एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए मादक पदार्थ तस्कर के कब्जे से पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक बरामद की है।पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम फारूक पुत्र साबिर निवासी बिजली घर रोड कांधला बताया है। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री का कहना है कि तीन अलग-अलग स्थानों से 3 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों तस्करों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










