Homeशामलीनाबालिग को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप

नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप

नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप

आरिफ
कांधला, शामली। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों और एक महिला पर उसकी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित है थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नाबालिग किशोरी और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी व्यक्ति ने बुधवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री को गांव का ही साहिब पुत्र एहसान, शमीम पुत्र नामालूम व गुलशन पत्नी शमीम बहला-फुसलाकर ले गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि पीड़ित की पुत्री घर में रखे सोने चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए नाबालिग किशोरी और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही नाबालिक किशोरी को बरामद कर आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read