स्काउट व गाइड का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
अब्दुल शाहिद
बहराइच। नगर के सआदत इण्टर कालेज में भारत स्काउट और गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम सोपान शिविर का समापन बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक तहसीलदार नानपारा प्रद्युम्न पटेल व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपा राम वर्मा, मनोज पांडे जिला आयुक्त स्काउट गाइड, चन्द्रशेखर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मधु चौधरी, संयुक्त रूप से रही। कार्यक्रम का संचालन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के द्वीप प्रज्वलन से हुई। छात्रा पलक पांडे व शुभांगी त्रिवेदी ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, प्रबन्धक महोदय को पुष्प माला व स्काउट स्कॉर्फ पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। तीन दिवसीय कैंप में शिविरार्थियों को स्काउट नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धान्त, स्काउटिंग का इतिहास, विभिन्न प्रकार की गांठें, दिशा ज्ञान, पाक कला, तंबू निर्माण, हाइकिंग, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, स्काउट गाइड ध्वज के साथ ही विभिन्न प्रकार की तालियों को बजाने की जानकारी व प्रशिक्षण दिया। सभी अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा बनाए गए टेंट एवं हस्तनिर्मित चीजों का निरीक्षण किया एवं उत्साहवर्धन किया। शिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला आयुक्त मनोज पाण्डेय ने कहा कि स्काउट हमें दूसरों के लिए जीने की कला सिखाता है। देश के लिए सुयोग्य नागरिक बनाता है। हम आपातकाल में कैसे रहें, सीमित संसाधनों में कैसे अपने लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें आदि की सीख मिलती है। इस मौके पर वैद्य भगवान दिन बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लक्ष्मी पाठक, स्काउट प्रभारी सीमा यादव, विद्यालय स्काउट प्रभारी निमिश गुप्ता, समाजसेवी उमेश चंद शाह, आरके सिंह, विशाल पाण्डेय, सन्तोष त्रिवेदी, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














