विद्यार्थी आध्यात्मिक ढंग से पढ़ाई कर परीक्षा की करें तैयारी: प्रणति चैतन्य
जयशंकर दूबे
सुल्तानपुर। चिन्मय मिशन आश्रम गाजियाबाद की आचार्या परम पूज्य ब्रह्मचारिणी प्रणति चैतन्य ने आज सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानन्दनगर, सुलतानपुर के वंदना सभा में विद्यार्थियों को आध्यात्मिक ढंग से पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिये। विद्यालय की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बालिकाओं से सीधा संवाद करते हुए आचार्या प्रणति चैतन्य ने कहाकि परीक्षाओं के नजदीक आने पर हम क्यों घबराते है और परीक्षा में पेपर सही नही कर पाते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि हम अपनी तैयारी से नहीं रहते हैं। पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी हमारी एकाग्रता न होने से नहीं हो पाती है। प्रतिदिन हम आत्मनिरीक्षण करें कि क्या आज हमें पढ़ाई में जितना मेहनत करना था उतना किया, नही किया तो क्यो और क्या वजह थी। यह सामने आता है कि आज मेरा मन नही लग रहा, मेरा मन मोबाइल, टीवी, खेलने में, मित्रों से बातचीत की ओर चुम्बक की तरह खींच रहा होता है। हमने दो घण्टे पढ़ाई की और दस मिनट मोबाइल देख लिया तो वह सब खत्म कर देता हैं। ड्रग की तरह मोबाइल हमारे साथ काम कर रहा है। मोबाइल, पढ़ाई में घबराहट और मेमोरी पावर मजबूत करने के लिये हमें ॐ की साधना करनी होगी। ॐ सभी देवताओं को पसन्द है। इससे हम अपने मन को एकाग्र और मेमोरी पावर को मजबूत कर सकते हैं। इससे पढ़ाई और परीक्षाओं में हम घबराएंगे नहीं, पढ़ाई याद रहेगी और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. पवन कुमार सिंह ने परिचय कराया और धन्यवाद ज्ञापन आचार्या रंजना पांडेय ने व्यक्त किया। प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने सम्मानित किया। संचालन वरिष्ठ आचार्य राज नारायण शर्मा ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














