HomeTrendingतीन दिवसीय मजलिस का हुआ समापन

तीन दिवसीय मजलिस का हुआ समापन

  • तीन दिवसीय मजलिस का हुआ समापन

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। शफीक हुसैन शफक ने पढ़ी आख़री मजलिस बैतूल हुजन दुल्हीपुर में तीन दिवसीय मजलिस का आयोजन हुआ। काफी तादाद में जायरीन का हुज़ूम इकठ्ठा था। मजलिस में प्रमुख रूप से मौलाना तहज़ीब हुसैन रिजवी इमामे जुमा रांची मौलाना दावर हुसैन रिजवी, सैय्यद अली अब्बास नकवी, सैय्यद अली अब्बास रिज़वी और बनारस के रिशी बनारसी, अम्बर तुराबी, रौशन बनारसी गाजी अब्बास आदि शामिल थे। मजलिस का समापन नौहाखानी से हुआ। अंजुमन सज्जादिया असगरिया ने काशिफ दुलहीपुरी का कलाम “ख़ाक पे बैठ के मौला मेरा रोया होगा” पढ़ा जिसमें फ़राज़ हुसैन काशिफ़ जाफरी क़ासिद हुसैन शामिल थे।
मौलाना तहज़ीब हुसैन रिजवी ने फरमाया कि दुल्हीपुर के सरज़मी से हमको बहुत लगाव है यहां के लोगों का अपना पन हमको हर साल यहाँ खींच लाता है जबकि मौलाना मिर्ज़ा शफीक हुसैन शफक फरमाया कि बीबी फातमा एक इस्लाम की ऐसे शख्सियत है जिसको भूलना किसी के बस की बात नहीं। इस अवसर पर क़मर अब्बास, हाज़ी समर हसन हुसैनी, फैजी जाफरी, यावर जाफरी, अली जाफर जाफरी, हिलाल, शहंशाह, यूसुफ हुसैनी, उरूज हैदर, शेमू जाफरी, एहसान ईरानी, हाशिम ईरानी, शौजब हुसैन, सैय्यद फरहान हुसैन, हसन नकी असद, जमील आब्दी, जैगम अब्बास, सैयद हुसैन मेहदी, डॉ शकील, मिर्ज़ा मासूम रज़ा, सैफी आदि शामिल थे। कार्यक्रम संयोजक जौहर रिजवी और मौलाना मुंतज़िर जाफरी ने कहा कि उन्नीसवसां दौर मजलिश का काफी अच्छा रहा। लोगों के सहयोग से ये 19 साल सफलता के साथ निकल गया। मजलिस के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

 

 

 

 

Must Read