मीडिया के समक्ष प्रकट हुये प्रेम सुगंध महाराज, आरोपों पर दी सफाई
तत्कालीन एसपी अविनाश पाण्डेय पर लगाये दुष्प्रचार के आरोप
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। पूरनपुर कांग्रेस की छात्र राजनीति बसे अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले विभोर बत्रा का जीवन कई पड़ावों से गुजरा। कांग्रेस से भाजपा तक राजनीतिक सफर तय करने के बाद वर्ष 2018 में उनका जीवन अध्यात्म की ओर मुड़ गया। चंपावत विधानसभा से टिकट कटने के बाद उन्होंने राजनीति से दूरी चनाकर आध्यात्मिक जीवन की राह पकड़ ली। रविवार को प्रेस वार्ता में प्रेम सुगंध महाराज ने अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं, आध्यात्मिक सफर और विवादों से जुड़े घटनाक्रमों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ओशो के साधक थे। पहली बार ओशी ने उन्हें गोद में लिया था। झारखंड में उनका नाम नित्यानंद था। मधुवन में साधना के दौरान उन्हें प्रेम सुगंध नाम मिला। इसके बाद उन्होंने चंपावत के नाकूड़ा में साधना के लिए स्थान बनाया। उस समय उनके साथ जगन्नाथ भी थे। धीरे-धीरे साधकों की संख्या बढ़ती गई।
महाराज ने बताया कि कलीनगर और पूरनपुर के तत्कालीन एसडीएम हरिओम शर्मा के प्रयासों से हरदोई ब्रांच नहर के पास आश्रम के लिए जगह मिल गई। प्रेस वार्ता में उन्होंने तत्कालीन एसपी अविनाश पांडेय पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने खुलासा किया कि जिस विवेक अग्रवाल की भूमि को गौशाला के लिए दे लेना चाहते थे उसी भूमि को तत्कालीन एसपी अविनाश पांडे और उनकी पत्नी लेना चाहती थी जब उन्हें वह जमीन नहीं मिली तब उन्होंने विवेक को बरगलाकर मीडिया के समक्ष दुष्प्रचार किया। प्रेम सुगंध महाराज ने बताया कि ठगी की घटना की जानकारी उन्हें दिसंबर 2024 में हुई थी। उनके गायब होने के बाद पंचकूला थाने में पहले गुमशुदगी, फिर अपहरण, हत्या के प्रयास और इसके बाद ठगी सहित 14 मुकदमा दर्ज हुये।
उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों ने पहचान के लिए उनके बारे में पता लगाने के लिए मुकदमा दर्ज कराए थे। इस घटनाक्रम की जानकारी तत्कालीन एसपी अविनाश पांडेय को भी दी थी। इसी बीच वह अपने घर चले गए। बाद में तत्कालीन एसपी से फोन पर बातचीत हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद आश्रम के अंदर हरियाणा पुलिस की दबिश को लेकर साजिशन अफवाह फैलाई गई। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे प्रकरण में 14 मुकदमे दर्ज हुए थे और बाद में सभी शिकायतें वापस हो गई। आरटीआई से मिली जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने नित्यानंद महाराज के आश्रम और उत्तराखंड जाने से जुड़े पहलुओं का भी जिक्र किया।
राजनीति पर भी रखे विचार
प्रेस वार्ता के दौरान महाराज ने कांग्रेस और भाजपा की संगठनात्मक स्थिति पर भी टिप्पणी किया। साथ ही कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर पा रही है जबकि भाजपा में पन्ना प्रमुख तक की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पकड़ कार्यकर्ताओं तक है और कांग्रेस के पकड़ पदाधिकारी तक है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, विधायक पुत्र ऋतुराज मौजूद रहे।











