त्रिदिवसीय मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

त्रिदिवसीय मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच में आयोजित तीन दिवसीय मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नानपारा चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यमुनाधर चौहान ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र का वितरण करते हुए बोआई के लिए अच्छी प्रजाति का चयन करने के साथ गन्ना की पैदावार बढ़ाने तथा लागत को न्यून से न्यून रखने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये। जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ल ने चीनी उद्योग एवं कृषकों के सहसंबंध को रेखांकित करते हुए प्रशिक्षित ट्रेनर्स को सुझाव दिया कि गन्ना कृषकों को खेती के साथ मार्केटिंग के बारे में दक्षता प्रदान करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच प्रथम के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने गन्ने में जैविक कीट नियंत्रण हेतु नीम के बीज़ से से तैयार घोल का प्रयोग करने का सुझाव देते हुए ट्राइकोडर्मा एवं फेरोमेन ट्रैप के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। त्रिदिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. नन्दन सिंह, डॉ. अरुण राजभर, डा. प्रियंका सिंह, डॉ. शैलजा ने गन्ना की खेती के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य गन्ना अधिकारी गौरव द्विवेदी, सचिव बहराइच संजय सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक नानपारा मनोज उपाध्याय, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक चिलवरिया विवेक चौधरी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जरवल रोड राजेश विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA