अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत के अध्यक्ष एवं कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर, कर्नल आरवी सिंह संरक्षक, सूबेदार मेजर बीएल वर्मा यूपी अध्यक्ष, सूबेदार अशोक पाण्डेय कोषाध्यक्ष, अवध प्रांत के अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा भारतीय नागरिकों एवं विदेशी नागरिकों की नृशंस हत्याओं के दृष्टिगत् एवं पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर हो रहे अल्पाचार की घटनाओं के प्रतिरोध तथा उनके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही एवं राष्ट्रपति शासन लगाये जानें की माँग के सन्दर्भ में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा भारतीय नागरिकों एवं विदेशी नागरिकों से धर्म पूछकर की गयी उनकी नृशंस हत्याओं ने प्रत्येक भारतीय के मनोमस्तिष्क को झकझोर दिया है एवं पश्चिम बंगाल में विगत कई वर्षों से हिन्दुओं पर अमानवीय अत्याचार की घटनाएं हो रही है जो लोकतंत्र एवं मानवीय मूल्यों के प्रतिकूल हैं जिसके कारण लोकतंत्र की आड़ में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो रही है। संविधान में निहित लोककल्याण के मूल्यों की रक्षा हेतु इसका समुचित उपाय किया जाना अति आवश्यक है। लोकतंत्र का मूल उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा एवं राज्य का विकास है जो सरकार अपने नागरिकों की हत्या नहीं रोक सकती वरन् गलत तत्वों को बढ़ावा देती है। ऐसी सरकारों को तुरन्त भंग किये जाने की आवश्यकता है। जम्मू कश्मीर एवं पश्चिम बंगाल की उपरोक्त घटनाएं यह सिद्ध करती है कि उक्त राज्य सरकारें अपने दायित्वों के निर्वहन करने में सक्षम नहीं है। भारत का नागरिक होने के नाते हम सभी इस घटना से बेहद उद्देलित है।
आम जनमानस अपने हाथों में कानून लेकर स्वयं प्रतिरोध करे। इससे उचित यह है कि आप सम्यक लोकतान्त्रिक प्रक्रिया के अनुत्तार संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार यहाँ की अक्षम सरकारों को आंतकवादियों को समर्थन देने वाली सरकारों को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाय। यह भी अनुरोध है कि ऐसे आतंकवादियों के विरूद्ध इतनी कठोर कार्यवाही की जाय कि अन्य कोई ऐसी घटना के बारे में सोचने की हिम्मत न करे। कथित लोकतंत्र जब अपने नागरिकों के लिए ही घातक हो जाये ऐसी व्यवस्था को हटाया जाना ही श्रेयष्कर है। निवेदन है कि लोकतान्त्रिक मूल्यों की रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत् नृशंस हत्या के दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही एवं सुनियोजित साजिश के तहत हिन्दुओं की हत्या को प्रोत्साहन एवं समर्थन करने वाली जम्मू कश्मीर एवं पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA