तिहरे हत्याकाण्ड में 8 अभियुक्त असलहा सहित गिरफ्तार, 3 फरार
सिपाही की भूमिका संदिग्ध, अभियुक्तों को कई बार किया फोन
पवन मिश्र
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र मोहिउद्दीनपुर गांव के पास पंडा चौराहा स्थित १० विश्वा जमीन के विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए आठ अभियुर्क्तों को असहला सहित गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अभियुक्त रायबरेली में तैनात सिपाही की घटना में सलिप्तता पाई गई है। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तिहरे हत्याकाण्ड का सफल अनावरण करते हुए पत्रकारों को बताया कि मोहिउद्दीनपुर गांव के पास पंडा चौराहा स्थित 10 विश्वा जमीन को लेकर अभियुक्त यादवेन्द्र उर्फ गुड्डू यादव पुत्र राममिलन निवासी छबीलवा अमर सिंह पुत्र शिवप्रसाद निवासी पथरहा अमित सिंह पुत्र सुग्रीव निवासी मोहिउद्दीनपुर अरविंद सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी छविलवा अमित सिंह चाैंहान पुत्र सुग्रीव राजेंद्र सिंह सुरेश शिवम अजीत पुत्र रामखेलावन निवासीगण मोहिउद्दीनपुर का विपक्षी होरीलाल शिवशरण और बृज काली से विवाद चल रहा था। एक सप्ताह पहले 3 लोगों को आधी रात अभियुक्तगणों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के उपारन्त पीड़ित परिजनों द्वारा कई घरों में आग लगा दी गई थी। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर व क्षेत्राधिकारी चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण के निर्देशन में थानाध्यक्ष संदीपन घाट दिलीप कुमार सिंह सरायअकिल थानाध्यक्ष विनीत सिंह और उपनिक्षक एसओजी टीम प्रभारी सिद्धार्थ सिंह की टीम द्वारा अभियुक्तों को असलहों सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त जयकरण और गुड्डू ने होरीलाल और शिवशरण को गोली मारी थी जबकि बृजकली को अमित और अनूप ने गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ने कहा कि तीर्थ उसी जगह का रहने वाला है। घटना की बराबर बातचीत कर अभियुक्तों को सूचना दे रहा था। वहीं जमीन में कब्जा पाने के लिये रायबरेली में तैनात सुरेश सिपाही अभियुक्तों से घटना के समय बार-बार फोन पर बातचीत कर रहा था। फोन रिकॉर्डिंग के अनुसार सिपाही सुरेश कुमार को भी अभियुक्त बनाया गया है। घटना में संलिप्त तीनों की गिरफ्तारी पुलिस बहुत जल्द करेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










