Homeम​​थुराजो भगवान के नहीं, वह किसी के नहीं: देवकी नंदन महाराज

जो भगवान के नहीं, वह किसी के नहीं: देवकी नंदन महाराज

जो भगवान के नहीं, वह किसी के नहीं: देवकी नंदन महाराज

श्रावण के सोमवार को भक्तों ने बनाये 2 लाख 41 हजार पार्थिव शिवलिंग
आरके धनगर
मथुरा। श्रावण-अधिकमास सुसंयोग में सोमवार को शिवभक्तों ने 2 लाख 41 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाये। भक्तों ने बिल्वपत्रों पुष्प, दुग्धादि से पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक किया। अभिषेक पश्चात शिवलिंगों का विसर्जन किया गया। देवकीनंदन महाराज ने शिवमहापुराण सुनाते हुये कहा कि जो भक्ति करते हैं वह सभी का कल्याण करते हैं। प्रियाकान्तजु मंदिर पर श्रावण मास का महत्व बताते हुये देवकीनंदन महाराज ने कहा कि यह भगवान शिव की अराधना का काल है। अधिकमास के संयोग से यह समय और भी पवित्र फलदायी हो गया। इस समय भगवान शिव का चिंतन, पूजन, भजन और अभिषेक, भक्तों को उनकी कृपा प्रदान करते हैं। महाशिवपुराण कथा श्रवण कराते हुये उन्होने कहा कि भगवान विष्णु के भक्त महादेव को अतिप्रिय हैं। जब कन्हैया ब्रज में बाललीला कर रहे थे तो भोलेनाथ भी बाल दर्शन के लिये वृन्दावन में गोपी का रूप धारण करके आ गये थे। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि जो भगवान का नहीं होता वह किसी का नहीं होता। जो भगवद् भक्ति करते हैं, वह अपना ही नहीं अपितु सभी का कल्याण करते हैं। भगवान से प्रेम करने वाले किसी का बुरा नहीं करते। इसलिये जो भक्तिपथ पर हैं वह श्रद्धेय हैं, पूजनीय हैं। इससे पूर्व इन्द्रेश मिश्रा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, शिवशंकर दिवेदी, विवेक त्रिपाठी आदि आचार्यगणों के साथ शिवभक्तों ने प्रातः रूद्रयज्ञ किया। आयोजन के अष्टम दिन ब्रज की माटी से 2 लाख 41 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाये। इस अवसर पर मोहनी सुरेश चन्द्र गोयल, अर्चना तिवारी, ममता सतीश गर्ग, प्रेमलता श्रीपाल जिंदल, कुमुदनी सुधीर कुमार वर्मा, मंजू शेराराम भादु आदि शामिल हुये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read