जिला पंचायत अध्यक्ष ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण
आरके धनगर
मथुरा। ग्रामीण अंचलों में विकास की गंगा बहाने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष ने आज विकास खंड छाता के जिला पंचायत के वार्ड नम्बर नौ के ग्राम ऐंच सहित तीन ग्रामों में 35 लाख दो हजार 500 रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिसमें नाली निर्माण और ईंट खरंजा/सीसी सड़क आदि निर्माण शामिल है। यह निर्माण कार्य श्रीचौधरी अपनी जिला पंचायत निधि से करवाया है। जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह मौजूद रहे। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता गरीब, किसान और ग्रामीणों का विकास करना है। विकासशील योजनाओं के क्रियान्वयन से पूरे प्रदेश की दशा और दिशा में आमूलचूल परिवर्तन आया है। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी अपने काफिले के साथ सोमवार विकास खंड छाता के जिला पंचायत के वार्ड नम्बर नौ में पहुंचे जहां उन्होंने पन्द्रहवें वित आयोग टाइंड योजना वर्ष 2022-23 के अंतर्गत विकास खंड छाता के ग्राम ऐंच में कूकू के घर से कुमर की दुकान की और नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया उसके उपरांत उन्होंने ग्राम मझोई, ग्राम हुसैनी में ईंट खरंजा और सीसी आदि निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत निधि से कुल 3502500 रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है, जिसमें 474200 रूपये से नाली निर्माण एवं 3028300 रूपये से ईंट खरंजा/सीसी आदि निर्माण कराया गया है। वहां मौजूद लोगों से कहा कि गांव के अंतिम छोर तक विकास कार्य किए जाएंगे। उक्त लोकार्पण कार्यक्रमां में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधानों के साथ-साथ क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











