अण्डरग्राउण्ड खुदाई करके दुकान में घुसे चोरों ने नगदी सहित लाखों का सामान उड़ाया
देवी प्रसाद शर्मा
अहिरौला, आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के बस्ती भुजबल बाजार में चोरों ने अपने हौसले को बुलंद करते हुए एक बार फिर किराना स्टोर में बैक साइड से अंडरग्राउंड खुदाई करते हुए दुकान के अंदर तक पहुंच गए हैं। वहां पर अंदर से बंद दरवाजे को खोलकर चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार शिवपाल मोदनवाल पिता शोभनाथ मोदनवाल इसी बाजार में किराना की दुकान खोलकर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी एक दूसरे का हाथ बटाते रहते हैं। पिछले दिनों 28 तारीख की शाम को दुकान बंद कर पूरे विश्वास के साथ घर चले गये। जैसा कि पहले जाते रहे हैं लेकिन जब सुबह दुकान खोलने के लिए आए तो नीचे की जमीन ही फिसल गई जैसे ही शटर खोला। चोरों की करतूत लगातार सामने आती गई पीछे से अंडर ग्राउंड खुदाई करके फर्स को तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया, फिर अंदर से बंद दरवाजे को खोल दिया जिससे चोरों ने स्वतंत्र होकर घटना को लगातार अंजाम दिया पीछे की तरफ झाड़ी, गड्ढा, घास, फूस बड़ी मात्रा में दिखाई दे रहे थे। ऐसे में एक बड़ा सवाल उठ रहा है। इतनी खुफिया जानकारी के साथ चोरों ने इस घटना को कितनी धृष्टता के साथ अंजाम दिया है।
शिवपाल मोदनवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक टीना काजू, 8 टीना रिफाइन, 2 टीना सरसों का तेल, 10 किलो बादाम सहित दुकान के अंदर रखे 30000 रुपए नकद पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं पिछले तीन बार इन्हीं के काउंटर से एक बार 22000, दूसरी बार 18000 और तीसरी बार 900 के आस-पास चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि 5 या 6 माह पहले एक बार माल देने के लिए एक गाड़ी इन्हीं के यहां आई थी और गाड़ी के अंदर रखे लगभग दो लाख से ज्यादा रुपए को भी चोरों ने निशाना बना लिया जिसका आज तक कोई भी खुलासा नहीं हो पाया। इसी बीच आज रात में फिर यह घटना घट गई जिसको लेकर बाजार में पूरी तरह से नाराजगी व्याप्त है और पुलिस प्रशासन के ऊपर काफी लोगों का गुस्सा भी दिखाई दे रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















