Jaunpur News : भण्डारी चौकी पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र दूबे के नेतृत्व में वारण्टी सरवर पुत्र मुन्नु निवासी भंडारी थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

भण्डारी चौकी प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह के अनुसार अपर सिविल जज (जू0डि0) न्यायिक मजिस्ट्रेट जारी प्रासेस मु.नं. 16903/19 धारा 323, 452, 504, 506 भादंवि जमील बनाम सरवर अली में वारण्टी सरवर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्रम लक्ष्मण सिंह चौकी प्रभारी भण्डारी के साथ आरक्षी सतीश कुमार व आरक्षी चन्द्रभान कन्नौजिया शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















