HomeVaranasiचोरों ने ढाबे से की बर्तन, साइकिल समेत हजारों की चोरी

चोरों ने ढाबे से की बर्तन, साइकिल समेत हजारों की चोरी

चोरों ने ढाबे से की बर्तन, साइकिल समेत हजारों की चोरी

मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के रूपापुर गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 किनारे के एक ढाबे मे बीती रात अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खोचवा गांव निवासी अमित पाण्डेय रूपापुर स्थित हाईवे किनारे अपना ढाबा चलाते है। बीते देर रात को जब ढाबा मालिक सो रहा था तब अज्ञात चोरो द्वारा ढाबे मे रखा 8 बड़ा भगौना, गैस चूल्हा, मिक्सर मशीन, गैस-सिलेंडर अन्य बर्तनो सहित एक साईकल व 2000 नगद रुपय चोरी कर लिया गया।

जब ढाबा मालिक की नींद खुली तब बर्तनो व अन्य वस्तुओ को गयाब देख दंग रह गया, काफ़ी खोज बीन व आसपास पूछताछ करने के बाद जब गायब सामानो का कुछ पता नहीं लगा, तब ढाबा मालिक ने मिर्ज़ामुराद थाने पहुंचकर चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया।बताते चले कि पूर्व मे उसी ढाबा पर लगभग 5 बार चोरी हो चुकी है और कुछ दिन पूर्व ही क्षेत्र के कछवा रोड स्थित एक सराफा के दुकान मे सेंध लगाकर चोरी हुई थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read