Homeउरईघर में घुसे चोरों ने महिला को पीटकर किया घायल

घर में घुसे चोरों ने महिला को पीटकर किया घायल

घर में घुसे चोरों ने महिला को पीटकर किया घायल

जेवर व नगदी लेकर हुए फरार
तेजस टूडे ब्यूरी
रविन्द्र चौधरी
उरई, जालौन। रेंढ़र थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। घर मे घुसे चोरों ने घर मे अकेली महिला को पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद वह घर मे रखे जेवर व नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह होने पर ग्रामीणों ने महिला को घर मे घायल पड़ा देखा तो मामले की सूचना पुलिस व परिजनों की दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामला रेंढ़र थाना क्षेत्र के ईगुई गांव का है। जहाँ की निवासी 65 वर्षीय महिला अभिलाषा घर मे अकेली थी। रात में वह खाना खाकर सो गई। इसी बीच रात में आधा दर्जन बदमाश घर मे घुस आए। जिनकी आहात पाकर महिला जाग गई। जिसपर बदमाशो ने महिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर महिला को घायल कर दिया। बदमाशो ने महिला के गले से चेन भी छीन ली। साथ ही घर मे रखी नगदी व जेवर लेकर फरार हो गए। सुबह होने पर ग्रामीणों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें शक हुआ जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो महिला लहूलुहान पड़ी थी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के किये मेडिकल में भर्ती कराया। जहां महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले को लेकर सीओ माधौगढ़ ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के किये तीन टीमें लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं घायल महिला का हाल-चाल जानने पहुंचे जालौन पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार जल्दी घटना का खुलासा करने की बात कही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read