… एक बार फिर से मौसमों में होगा परिवर्तन
पूरे देश के मौसम में 13 से 20 मार्च के बीच में एक बार फिर से मौसम में व्यापक परिवर्तन होगा। दक्षिणी पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी विक्षोभ वायु दाब और वायु की दिशा में अंतर के कारण सम्पूर्ण भारत में इस दौरान बादल छाए रहेंगे। दक्षिण में कई स्थानों पर हल्की है जबकि उत्तरी भारत में अधिकतर स्थानों पर तेज हवा बादल के साथ बूंदाबांदी और कहीं-कहीं वर्षा संभव है।
बढ़ते हुए प्रदूषण और गंदगी तथा पीएम 10 और पीएम 2.5 के कारण कहीं—कहीं अत्यधिक प्रदूषित अम्लीय वर्षा भी संभव है। मध्य भारत और दक्षिण पश्चिम भारत मुंबई सहित आस—पास फनी—फनी तेज वर्षा होगी। इस वर्षा का असर सभी जीव जंतु और प्राणियों पर पड़ेगा और इससे अनेक रोग बीमारियों की फैल जाएंगे।
स्कॉल अवध में तापमान लगभग स्थिर और अच्छा रहेगा। बढ़ रही तेज गर्मी थम जाएगी लेकिन 20 मार्च के बाद पूरे भारत में गर्मी बहुत तेजी से बढ़ेगी और पूरी तरह गर्मी 1 सप्ताह में फैल जाएगी। फिलहाल मौसम का परिवर्तन अचानक बढ़ी हुई गर्मी को संतुलित करने के लिए प्रकृति का एक उपहार है। इस दौरान भारत में अलग-अलग दिशा की हवाएं चलेंगी। जैसे उत्तरी भारत में मुख्य रूप से पश्चिम या उत्तर पश्चिम और दक्षिण भारत में उत्तर दक्षिण या उत्तर पश्चिम की हवाएं चलेंगी।
डॉ दिलीप सिंह एडवोकेट
मौसम विज्ञानी/ज्योतिष शिरोमणि
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













