HomeSitapurजिले के राशन कार्डधारको में मच गया हड़कम्प जब हुआ ऐसा...

जिले के राशन कार्डधारको में मच गया हड़कम्प जब हुआ ऐसा…

जिले के राशन कार्डधारको में मच गया हड़कम्प जब हुआ ऐसा…

विशाल रस्तोगी
सीतापुर। जिला पूर्ति अधिकारी के एक आदेश ने जिले में हड़कम्प मचा दिया। चन्द दिनों में करीब 1800 कार्ड धारको ने अपना कार्डो को सरेण्डर कर दिया। पूरे जिले में गहमा गहमी की स्थित रही। मामला शासन के संज्ञान मे गया तो शासन ने स्थित का खुलासा किया और कहा कि कार्डो का सामान्यतय सत्यापन होगा न तो किसी पर कार्यवाही होगी और न ही रिकबरी की जायेगी। शासन की यह बात सुंनकर कार्डधारको को राहत मिली। गौरतलब हो कि बीते माह डीएसओ ने जारी आदेश में कहा था कि जो भी लोग अपात्र हैं वे अपना राशन कार्ड समर्पित कर दें, अन्यथा ऐसे परिवारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबसे वह राशन ले रहे हैं, उसका आकलन करते हुए वसूली भी की जा सकती है।

इससे इतर शासन इस प्रकार के किसी भी आदेश से इनकार कर रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि जिलों के अधिकारियों ने अपने स्तर से ऐसा आदेश कैसे जारी कर दिया। 22 अप्रैल का जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद की ओर से जारी इस आदेश से जिले में हड़कंप मच गया था। इसमें पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय अन्न योजना के लिए राशन कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र नहीं हैं, इसका उल्लेख किया गया है। इसमें सात बिंदु दिए गए हैं। संबंधित श्रेणी में आने वाले कार्ड धारकों को विशेष रूप से सचेत करते हुए चेतावनी दी जाती है कि वे अपना राशन कार्ड समर्पित कर दें।अन्यथा जांच में अपात्र पाए जाने पर उनका राशन कार्ड निरस्त करने के साथ-साथ ऐसे परिवारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जब से वह परिवार राशन ले रहा है, तब से राशन का आंकलन करते हुए नियमानुसार वसूली की जाएगी। जिसके लिए संबंधित कार्डधारक, परिवार स्वयं उत्तरदायी होगा।

इस आदेश के बाद तमाम राशन कार्ड धारक अपना कार्ड समर्पित कर रहे हैं। वह इसके लिए डीएसओ दफ्तर के साथ ही तहसील स्तरीय विभाग के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं इसके विपरीत रविवार को शासन स्तर से एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि शासन स्तर से कार्ड समर्पित करने संबंधी आदेश नहीं जारी किए गए है।अधिनियम में कार्ड धारकों से वसूली का प्रावधान नहीं है। इससे सोमवार को पूरे दिन असमंजस की स्थिति रही। तहसील व मुख्यालय पर कार्ड धारक स्थिति जानने के लिए बेताब दिखे। कई लोग आवेदन व आधार के साथ कार्ड समर्पित करने आए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read