HomeJaunpurसिंबल लेने के लिये प्रत्याशियों की लगी भीड़ | #TejasToday

सिंबल लेने के लिये प्रत्याशियों की लगी भीड़ | #TejasToday

सिंबल लेने के लिये प्रत्याशियों की लगी भीड़ | #TejasToday

एसडीएम ने कोरोना से बचाव के प्रति किया जागरूक

धर्मापुर, जौनपुर (टीटीएन) 07 अप्रैल। स्थानीय ब्लॉक पर बुधवार को सिम्बल लेने के लिये प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। इसी दौरान उप जिलाधिकारी सदर ने ब्लॉक पर पहुंचकर प्रत्याशियों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया।

बुधवार को सिम्बल आवंटन के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नीतीश कुमार सिंह ब्लॉक पर धमक पड़े। उन्होंने वहां मौजूद प्रत्याशियों को सख्ती से निर्देशित करते हुए कहा कि सिम्बल आवंटन के दौरान कोविड-19 के बचाव के नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जाय। क्योंकि वायरस इस समय जनपद में भी तेजी दे बढ़ रहा है। एसडीएम ने कुछ प्रत्याशियों को मास्क या रुमाल न लगे पाने के कारण ब्लॉक से बाहर भेजकर मास्क लगाकर आने के लिये कहा।

इस दौरान एसडीएम नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों को बिल्कुल भी नहीं बक्सा जाएगा। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी शकुंतला सिंह, एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ कॉपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह, राम श्री, चन्द्रशेखर गुप्ता, पंकज शुक्ल, हरीश चन्द मौर्य आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read