समस्याओं का हो गुणवत्तापरक निस्तारण: डीएम
122 मामलों में से 11 का मौके पर ही हुआ समाधान
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सलोन में लोगों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निर्देशित किया कि इन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाय।जिलाधिकारी के सामने बिजली, पानी, सड़क,सुरक्षा, पेंशन और भूमि विवाद से संबंधित मामले आये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मामले की जांच कर समस्या का निस्तारण करें। भूमि संबंधी वादों में दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुनी जाय। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने भी पुलिस विभाग से संबंधित लोगों की समस्याएं सुनीं। तहसील दिवस में राजस्व के 82, पुलिस विभाग के 17, विद्युत विभाग के 9 विकास के 5, नगर पंचायत के 4, समाज कल्याण के 2, पूर्ति विभाग के 2 और लोक निर्माण विभाग के 1 मामले आये। कुल 122 मामले आये जिनमें से 11 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम सलोन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, विधायक सलोन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















