बीआईईटी के निदेशक प्रो. पुलक के लिये विदाई समारोह आयोजित
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान झांसी के निदेशक प्रो. पुलक मोहन पांडेय 6 नवंबर को कार्य मुक्त हो रहे हैं। इस दौरान संस्थान में संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रो. पांडेय के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित हुआ जहां सभी संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने अपने अनुभव रखते हुए प्रो. पांडेय द्वारा संस्थान में शैक्षणिक माहौल को बढ़ाने के लिए उनके द्वारा लिए गए निर्णय की सरहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वर्तमान में प्रो पांडेय मूल रूप से आईआईटी दिल्ली के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर साहब हायर ग्रेड पे पर हैं। इस अवसर पर निदेशक प्रो पांडेय ने सभी सहयोगियों एवं कर्मचारी का आभार व्यक्त करते हुए बीआईईटी के अपने अनुभवों को साझा किया एवं संस्थान के समस्त संकाय सदस्यों, कर्मचारी एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। साथ ही आशा की भविष्य में संस्थान के छात्र देश-विदेश में संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















