Homeचंदौलीस्कूल व कालेज के पास नशीले पदार्थों की बिक्री न होने पाए:...

स्कूल व कालेज के पास नशीले पदार्थों की बिक्री न होने पाए: डीएम

स्कूल व कालेज के पास नशीले पदार्थों की बिक्री न होने पाए: डीएम

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे तथा पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं एनसीओआरडी नशा मुक्ति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सबको निर्देशित करते हुवे कहा कि नशा मुक्ति से सम्बंधित जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाय लोगो के बीच इसका व्यापक प्रचार- प्रसार बैनर पोस्टर तथा अन्य माध्यमों से कराया जाय, स्कूल कॉलेजों में संस्थाओं के माध्यम से नशा मुक्ति जागरूकता का कार्यक्रम कराया जाए।स्कूल व कॉलेजों के आस-पास पान, सिगरेट तम्बाकू सहित अन्य नशा की वस्तुओं की बिक्री होने से रोका जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग बेहतर तरीके से कार्य करे, अगर कही पे कोई मामला संदिग्ध हालात में दिखाई पड़ते है तो अपने उच्चस्तरीय अधिकारी को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया की जमीन संबंधित विवाद में संयुक्त टीम (पुलिस व राजस्व) एक सप्ताह तक नहीं गए हो तो टीम न जाने का कारण संबंधित उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी जांच करे। जॉच में लापरवाही मिलने पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read