Homeचंदौलीविशेष महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान चला

विशेष महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान चला

विशेष महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान चला

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु पूर्व में चलाए गए सफल अभियान के उत्साहवर्धक परिणामों के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ के आदेश के क्रम में पुनः विशेष महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़ेगा अपितु “शक्ति दीदी” नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है। महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ एक “शक्ति दीदी” के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। समस्या कोई भी हो कभी भी कहीं भी ग्रामीण महिलाएं “शक्ति दीदी” से निसंकोच बात कर सकती हैं। उसी क्रम में दिन मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में चौपाल लगा तथा विद्यालयों में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे-1090, 112, 1076, 1098, 108 आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read