श्री ठाकुर गोपाल का छठी उत्सव सम्पन्न
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। विन्देश्वरी प्रसाद द्वारा स्थापित श्री मन्दिर गोपाल सुंदर घाट रोड मंदिर में श्री ठाकुर गोपाल का जन्म के छठे दिन छठी उत्सव पर ठाकुर जी का छठी उत्सव सम्पन्न हुआ। जिसमें भक्त जन उपस्थित होकर भगवान गोपाल जी का दर्शन किया एवं प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में आये श्रद्धालुओं का सहायक प्रबन्धक न्यासी कृष्ण गोपाल वर्मा पत्रकार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञातव्य हो कि श्री मंदिर गोपाल जी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य झूला झांकी शृंगार उत्सव हुआ। जन्म के उपलक्ष्य में छठी उत्सव मनाया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










