HomeJaunpurहिन्दुत्व जैसी सहिष्णुता किसी अन्य मजहब में नहींः देवकीनन्दन महाराज

हिन्दुत्व जैसी सहिष्णुता किसी अन्य मजहब में नहींः देवकीनन्दन महाराज

हिन्दुत्व जैसी सहिष्णुता किसी अन्य मजहब में नहींः देवकीनन्दन महाराज

आरके धनगर
वृन्दावन। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुओं की तुलना ईस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएस से किये जाने का हिंदु संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। भागवत प्रवक्ता एवं सनातन धर्म प्रचारक देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने हिंदुओं की तुलना आतंकी संगठन से किये जाने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।

शनिवार को छटीकरा स्थित श्री प्रिया कान्तजू मंदिर पर कथा के मध्य उन्होने कहा कि अगर हिंदु इस्लामिक विचारधारा के संगठनों की तरह कट्टरवादी होते तो इतने दिनों तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये इंतजार नहीं किया जाता। सैकड़ों वर्षों तक हिंदुओं ने अपनी भावनाओं को बांधकर न्याय पालिका के निर्णय की प्रतिक्षा की। इससे बड़ी क्या सहिष्णुता होगी।

उन्होंने कहा कि अगर हिंदु उदारवादी नहीं होता तो मथुरा-काशी के मंदिरों पर किसी दूसरे धर्मस्थलों की छाया भी नहीं पड़ती। जिहादी विचारधारा को समाज और देश के लिये खतरा बताते हुये देवकीनंदन महाराज ने कहा कि हिंदुत्व शांति और दया का संदेश देता है। संसार के किसी भी देश को हिंदुत्व की विचारधारा ने नुकसान नहीं पहुंचाया है। राजनीतिक स्वार्थ के लिये हिंदू विरोधी बयान देकर देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने मांग करते हुये कहा कि हिंदू विरोधी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले साहित्य और व्यक्तियों पर रोक लगनी चाहिये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read