HomeJaunpurजिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगायी मेगा शिविर एवं प्रदर्शनी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगायी मेगा शिविर एवं प्रदर्शनी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगायी मेगा शिविर एवं प्रदर्शनी

आरके धनगर
मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा द्वारा एक मेगा शिविर व प्रदर्शनी का आयोजन विकास खंड कार्यालय मथुरा में प्रातः 11 बजे से किया गया जिसकी अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विवेक संगल द्वारा की गई। इस अवसर पर नोडल अधिकारीध्अपर जिला जज श्री देवकांत शुक्ला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री सोनिका वर्मा, जिला विकास ग्राम अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी मथुरा सहित अनेक विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मेगा शिविर व प्रदर्शनी में अनेक विभागों द्वारा अपनी योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाई गई जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को मेगा शिविर में ही जनपद न्यायाधीश महोदय सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा लाभ प्रदान किया गया। आयुष्मान योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। एन.आर.एल.एम. विकास खंड मथुरा द्वारा लाभार्थियों को ऋण वितरित किए गए। सीताराम समूह, डा. भीमराव अंबेडकर समूह, गंगा अश्वकल्याण समूह, राधारानी एस.एस.जी. द्वारा लाभार्थियों को ऋण वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन का लाभ प्रदान किया गया। अनुसूचित जाति अत्याचार और उत्पीड़न योजना के तहत लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत पारिवारिक लाभ योजना की धनराशि लाभार्थियों को प्रदान की गई। शादी अनुदान योजना के अंतर्गत शादी अनुदान धनराशि का चेक प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक प्रदान किये गए। निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कोरोना में अपने माता पिता को खोने वाले बच्चों को भी सेवा का लाभ दिया गया। इसी श्रंखला में कार्यालय दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राईसाइकिल, वैशाखी, व्हीलचेयर आदि उपकरण का वितरण किया गया। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा शादी अनुदान योजना अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को भी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

जिला न्यायाधीश ने बच्चों को कराया भोजन
न्यायाधीश व अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा नन्हे बच्चों जिनकी उम्र लगभग 7 माह है, को अन्नप्राशन योजना का भी लाभ प्रदान करते हुए जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा अपने हाथों से इन नन्हे बच्चों को भोजन कराया गया। इसी के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी जनपद न्यायाधीश विवेक संगल व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनिका वर्मा द्वारा महिलाओं को टीका लगाकर तथा पौष्टिक आहार का सामान देकर उनकी गोद भराई की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read