दबंगों से है जान का खतरा!
वृद्ध ने प्लाट पर कब्जा दिलवाये जाने के लिये डीएम से लगायी गुहार
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। प्रहलाद सेन निवासी पसराई तहसील टहरौली व हाल निवासी-पटला के खजूर बाग झांसी ने अपने पुत्र सुनील सेन के नाम से एक आवासीय प्लाट मौजा बिजौली तहसील व जिला झांसी में राकेश यादव द्वारा जगदीश प्रसाद दुबे से नौ सितंबर 2022 को रजिस्ट्री कराया था।
जब प्रार्थी उक्त प्लाट पर कब्जा लेने गया, तो प्रार्थी को उक्त जमीन पर संजय यादव का कब्जा पाया गया। संजय यादव कहता है यह प्लाट हमारा है जबकि उक्त प्लाट को खरीदते समय प्रार्थी को दिखाया गया था, उक्त प्लाट पर फोटोग्राफ व नाप करके भी दिखाया था। जब प्रार्थी ने उक्त प्लाट की शिकायत राकेश यादव से की तो कहा गया कि हम कब्जा दिला देंगे लेकिन प्रार्थी को आज तक राकेश यादव के द्वारा हर बार बहाना बनाकर टाल दिया जाता। वहीं अब कहता है कि जमीन के रूपये वापस ले लो तो प्रार्थी ने कहा कि वापस दे दो। प्रार्थी को एक चेक पीएनबी बैंक हंसारी झांसी का दिया लेकिन वह दो बार बाउंस हो गया। अब कहता है जो दिखाई दे तो करों जिसके पास जाना है जाओ जिसकी शिकायत प्रार्थी के अन्य उच्चाधिकारियों से की लेकिन प्रार्थी को आश्वासन ही मिला मगर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
प्रार्थी सहित पत्नी वृद्ध व हार्ट के मरीज हैं जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा और प्रार्थी की पत्नी के हार्ट में स्टंट भी डला है। प्रार्थी ने मेहनत मजदूरी करके उक्त प्लाट को खरीदा था। प्रार्थी एक गरीब मजदूर तबके का व्यक्ति है। कब्जे के लिए जाता है तो संजय यादव द्वारा गाली-गलौज कर धमकिया देकर भगा देता है जिससे वह काफी परेशान व भयभीत है। संजय यादव व राकेश यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कब्जा दिलवाया जाय, ताकि अपने प्लाट पर अपना एक मकान बनाकर अपने परिवार के साथ चैन से रह सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














