अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

आरिफ
कांधला, शामली। स्थानीय कस्बे की जन्नत कॉलोनी के एक मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि परिवार सोता रहा और चोरों ने हजारों की नगदी व जेवरात चोरी कर ली। दूसरी और जसाला पीएचसी की सोलर लाइट चोरों ने चोरी कर ली। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
कस्बे की जन्नत कॉलोनी निवासी इस्लाम पुत्र करमुद्दीन ने बताया कि वह मंगलवार की रात्रि परिवार सहित अपने घर में सो गया था। तभी मौका पाकर चोरों ने पीड़ित के मकान में घुसकर अलमारी में रखी नगदी व जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि पीड़ित की पुत्रवधू कि जब मध्य रात्रि आंख खुली तो दूसरे कमरे का सामान बिखरा पड़ा हुआ था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। पीड़ित नें अलमारी में जानकारी की तो सोने चांदी के जेवरात सहित बीस हजार रुपए की नगदी चोरी मिली। बुधवार को पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
दूसरी ओर क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित जसाला पीएचसी की छत पर लगाई गई हजारों रुपए की कीमत की सोलर लाइट चोरों ने चोरी कर ली। पीएचसी के समस्त स्टाफ ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि अलग-अलग क्षेत्र में हुई चोरी की जानकारी मिली है। जल्द चोरी का खुलासा कर चोरों को पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA