गमगीन माहौल में सिपाही का हुआ दाह संस्कार

गमगीन माहौल में सिपाही का हुआ दाह संस्कार

आरिफ
कांधला, शामली। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी सिपाही का शव दो दिन पूर्व जनपद बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद मार्ग पर स्थित कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला था। सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया था। बुधवार को सिपाही का शव गांव में आने के बाद गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी ब्रह्म सिंह का 36 वर्षीय पुत्र विजेंद्र सिंह 2005 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। विजेंद्र सिंह की पोस्टिंग जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी में चल रही थी। सिपाही विजेंद्र सिंह ने गुलावठी थाना क्षेत्र के ही सिकंदराबाद मार्ग पर कमरा किराए पर ले रखा है। दो दिन पूर्व सिपाही का शव कमरे में ही फांसी लगा हुआ मिला था। सिपाही की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया था। सूचना पर परिजन भी गुलावठी पहुंच गए थे। बुधवार को सिपाही का शव पीएम होने के बाद परिजन शव को गांव में लेकर पहुंचे, जैसे ही सिपाही का शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक सिपाही के शव का दाह संस्कार कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों के साथ ही भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA