सामाजिक संगठन ने मार्गों के चौड़ीकरण की उठायी मांग
दीपक कुमार
कैराना, शामली। निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन ने मार्गों के चौड़ीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार को सौंपा। बुधवार को निरंतर तत्पर समाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी अन्य सदस्यों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन पत्र एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार को सौंपा। ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में कैराना नगर नेशनल हाइवे 709 एडी से जुड़ा हुआ है और आसपास के मार्गों का चौड़ीकरण न होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कैराना, खतौली, मोरना मार्ग को फोरलेन कराते हुए नेशनल हाइवे का दर्जा दिलाने की मांग की गई है। साथ ही कैराना से गंगोह वाया झिंझाना, ऊन व तीतरों मार्ग को फॉरलेन करने की मांग की गई है। वहीं तितरवाडा मार्ग का 10 मीटर चौड़ीकरण कराने की भी मांग की गई है। ज्ञापन पत्र में कहा गया कि मार्गों के चौड़ीकरण होने से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो सकेगा। ज्ञापन पत्र फहीम, सलमान, सुहैल, मोहम्मद अली, कुर्रत मेहदी व शुएब अंसारी के हस्ताक्षरयुक्त है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















