गोपीनाथ पीजी कालेज में धूमधाम से मना अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस
उग्रसेन सिंह
देवली/सलामतपुर, गाजीपुर। गोपीनाथ पीजी कालेज देवली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आराधना तिवारी कार्यक्रम में शामिल रहीं। छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां भगवान का निवास होता है।

प्राचार्य डा. सुधा त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। महिला सशक्तिकरण से समाज का उत्थान संभव है। इस दौरान बीएड व डीएलएड की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने ग्रुप डांस करके अपना हुनर दिखाया। इस अवसर पर डा. अंजना तिवारी, प्रतिमा पांडेय, सईदुज्जफर, विजय लक्ष्मी, गीतांजली, संध्या, अनिता पाल, अनिल राव, सुरेश चंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













