नानपारा में युवक को खुलेआम किया लहूलुहान
अब्दुल शाहिद
बहराइच। कोतवाली नानपारा नगर में फिल्मी स्टाइल में दौड़ा-दौड़ा कर राकेश टाकीज के पास देर शाम एक युवक पर धारदार औजार बोगदे से दबंग ने हमला कर दिया। लहूलुहान करने के बाद फरार हो गया। युवक के गले और सर पर गंभीर चोटें आई है। मौके पर घायल को सीएचसी नानपारा भेजा गया, यहां गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना होने के कुछ ही मिनटों में सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार नानपारा कोतवाली के नगर में स्थित राकेश टाकीज के नजदीक सोमवार रात आठ बजे बाइक सवार युवक पहुंचे। युवकों ने धारदार बोगदे से पैदल जा रहे बावर्ची टोला निवासी शेखू पुत्र अब्बू (28) वर्षीय पैदल पर हमला कर दिया। युवक निजी काम से घर से कुछ ही दूरी निकला था कि घटना घटित हो गई। घटना करके युवक फरार हो गए, उनके मुंह पर मास्क लगाए जाने की बात चर्चा में आ रही है।घटना के पीछे लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए।मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। घटना स्थल पर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ जांच करने पहुंचे हैं। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












