Homeरायबरेलीप्रसव से पीड़ित थी महिला, एक बार फिर एम्बुलेंस में ही गूंजी...

प्रसव से पीड़ित थी महिला, एक बार फिर एम्बुलेंस में ही गूंजी किलकारी

प्रसव से पीड़ित थी महिला, एक बार फिर एम्बुलेंस में ही गूंजी किलकारी

जीवनदायिनी बनी 108 एम्बुलेंस सेवा, चालक ने दिया सूझ-बूझ का परिचय
अनुभव शुक्ला
ऊंचाहार, रायबरेली। चाहे 108 की एम्बुलेंस सेवा हो या 102 की दोनों सेवाएं रायबरेली जनपद में मरीजों व जरुरतमंदों के लिए किसी जीवनदायिनी से कम नहीं हैं। काल सेंटर से काल आते ही जी तोड मेहनत कर मरीजों व घायलों को गंतव्य स्थान से अस्पताल तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते एम्बुलेंस के चालक व पायलट के सूझ-बूझ से एक बार फिर अस्पताल या कहीं और नहीं बल्कि एम्बुलेंस में ही किलकारी गूंजी है।

ब्लाक क्षेत्र के काशीपुर निवासी धर्मेंद्र की पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा शुरू हुई जिसकी सूचना शुभा आशा द्वारा 108 एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस अपने समय सीमा पर गांव पहुंचकर मरीज को जैसे ही गांव के बाहर लेकर निकली महिला को और तेज प्रसव पीड़ा हुई। पायलट रियाज अहमद द्वारा एंबुलेंस को रोक दी गई। ईएमटी सूरज कुमार एवं आशा शोभा देवी और पायलट रियाज के द्वारा सुरक्षित डिलीवरी एंबुलेंस में हुई। महिला ने बेटी को जन्म दिया उसके बाद तुरंत जच्चा-बच्चा को सीएससी ऊंचाहार में भर्ती कराया गया जहां पर दोनों स्वस्थ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read