HomeAyodhyaगोरखपुर में तैनात मण्डलीय होमगार्ड कमाण्डेंट की पत्नी दहेज हत्या में नामजद

गोरखपुर में तैनात मण्डलीय होमगार्ड कमाण्डेंट की पत्नी दहेज हत्या में नामजद

गोरखपुर में तैनात मण्डलीय होमगार्ड कमाण्डेंट की पत्नी दहेज हत्या में नामजद

भाई, मां व पिता को गिरफ्तार जेल भेज चुकी है पुलिस
आरोपित की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार निराश
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। दहेज हत्या के मामले में आरोपित पूनम मिश्र को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी पूनम मिश्र के पति कृष्णा मिश्र गोरखपुर में मंडलीय होमगार्ड कमांडेंट हैं। मृतका के स्वजन का आरोप है कि कमांडेंट के प्रभाव में आरोपित पूनम मिश्र की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।

पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही पूनम को गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार हरियाणा के यमुनानगर निवासी राजेश वर्मा की पुत्री अंकिता का विवाह वर्ष 2019 में शहर के निरालानगर निवासी नीरज पांडेय के साथ हुआ था। अंकिता एचसीएल में इंजीनियर थी। आरोप है कि विवाह में मिले दान-दहेज से नीरज के परिवार वाले संतुष्ट नहीं थे। गाड़ी खरीदने के लिए 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसे लेकर अंकिता को प्रताड़ित किया जाता था। पिता ने किसी तरह 76 हजार रुपये बेटी के ससुराल वालों को दिए। इसके बाद जेठ अजय पांडेय के खाते में भी 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए। गत 12 मार्च को भी एक लाख रुपये और दिए गए। गत 13 मार्च को नीरज की बहन पूनम मिश्र के लखनऊ स्थित आवास पर पूनम ने अंकिता को अपमानित किया और नीरज से उसे सबक सिखाने को उकसाया। इसके बाद अंकिता और नीरज निरालानगर चले आए।

गत 18 मार्च को अंकिता के भाई उज्वल ने बहन से फोन पर बात करनी चाही, लेकिन नीरज ने बात नहीं कराई। अंकिता में अपनी आपबीती पर एक ई मेल भी उज्ज्वल को किया था। देर रात मां ने फोन किया तो अंकिता ने बताया कि नीरज से उसका झगड़ा हो रहा है। इसके बाद फोन कट गया। कुछ देर बाद नीरज ने फोन करके बताया कि अंकिता को जिला अस्पताल लाया गया है लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी है। इसका मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज कराया गया है। सदमे से अंकिता के पिता की तबीयत खराब है। उन्हें हरियाणा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी पलाश बंसल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकिता की मौत का कारण हैंगिंग आया है। उसने फांसी लगाई थी। मृतका के पति, सास और ससुर को जेल भेज दिया गया है। ननद पूनम सहित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read