HomeTrendingगाजीपुर काण्ड के विरोध में विश्वकर्मा महासभा ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को...

गाजीपुर काण्ड के विरोध में विश्वकर्मा महासभा ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

  • गाजीपुर काण्ड के विरोध में विश्वकर्मा महासभा ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

  • दुष्कर्म के बाद हत्या, पूर्व मंत्री पर पथराव से आक्रोश ,दोषियों को फांसी व 50 लाख मुआवजे की मांग

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। गाजीपुर जनपद के थाना करंडा क्षेत्र स्थित ग्राम कटरिया में नाबालिग निशा विश्वकर्मा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या और शव गंगा में फेंके जाने की घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर गांव में पथराव किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। आरोप लगाया गया कि मौके पर मौजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। राष्ट्रीय सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं जिलाध्यक्ष जियालाल विश्वकर्मा ने इसे कानून-व्यवस्था की विफलता बताते हुए चेतावनी दी कि न्याय न मिलने पर संगठन आंदोलन करेगा। महासभा ने ज्ञापन के जरिए दोषियों को फांसी की सजा, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व सुरक्षा, पूर्व मंत्री पर हमले के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने, प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी तथा लापरवाह पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग किया है। इस दौरान इं. वीरेंद्र यादव, जियालाल विश्वकर्मा, डॉ. शशिकांत शर्मा समेत संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read