HomeTrendingगोएडा आरपीएफ की सराहनीय पहल

गोएडा आरपीएफ की सराहनीय पहल

  • गोएडा आरपीएफ की सराहनीय पहल

  • ट्रेन में छूटे लड्डू गोपाल सकुशल लौटाये, यात्री ने जताया आभार

तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। उपनिरीक्षक अमरदेव प्रसाद द्वारा ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति पोस्ट पर आकर जानकारी दी कि वह 26 अप्रैल को गाड़ी संख्या 15622 से जनरल टिकट लेकर दिल्ली से सीतापुर तक यात्रा कर रहा था। सीतापुर स्टेशन पर उतरकर जब वह अपना सामान इकट्ठा कर रहा था तभी ट्रेन चल पड़ी और उसकी एक डोलची ट्रेन में ही छूट गई जिसमें लड्डू गोपाल विराजमान थे। इस संबंध में यात्री द्वारा तत्काल 139 पर शिकायत दर्ज कराई गई। सूचना प्राप्त हुई कि उक्त डोलची को गोंडा में उतारकर RPF पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया है। पोस्ट पर पहुंचने पर व्यक्ति ने अपना नाम सोनू राठौर पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गोसाईगंज, थाना गोसाईगंज, जनपद फर्रुखाबाद बताया। पहचान के लिए डोलची दिखाए जाने पर उसने पुष्टि की कि यह उसी की है। डोलची खोलकर देखने पर बांके बिहारी, लड्डू गोपाल, राधा रानी एवं वस्त्र सुरक्षित पाए गए। यात्री ने बताया कि उसका सारा सामान सही सलामत है और उसे कोई समस्या नहीं है। उक्त सामान डीडब्ल्यू से प्राप्त कर यात्री को सही अवस्था में सुपुर्द किया गया। अपनी वस्तु सुरक्षित मिलने पर यात्री ने RPF का आभार व्यक्त किया तथा 8000 की राशि सेवा स्वरूप भेंट किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read