पीड़ित महिला ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार
रूपा गोयल
बांदा। शहर के निम्नीपार निवासी एक महिला ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक के चौखट पर पेश होकर हल्के के चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए है।गौरतलब है की बीते 31 जनवरी 2023 को महिला अपने मां से मिलने खाईपार स्थित उनके घर गई थी। तभी वहां मौजूद कुछ अराजकतत्वों द्वारा महिला को अवैध तमंचा दिखाकर गलियां देते हुए जबरन उसे घसीटकर अपने घर पर ले गए जहां उन्होंने महिला के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। महिला ने एक सुर में आरोप लगाया है कि वह लगातार कार्यवाही की मांग कर रही है लेकिन हल्के के दरोगा नागेंद्र पाण्डेय पर आरोपियों से मिले होने का आरोप है। जिसके वजह से मामले में आरोपियों पर कार्यवाही नही हो सकी। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पुलिस क्षेत्रधिकारी नगर को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










