Homeबांदाविश्व नदी दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली

विश्व नदी दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली

विश्व नदी दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली

रूपा गोयल
बांदा। सोमवार को 60 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल बृजेश पठानिया के दिशा निर्देशन में विद्यालय के जूनियर डिवीजन तथा सीनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर पीली कोठी गुलर नाका बाबूलाल चौराहा होते हुए विद्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य जन मानस के बीच संदेश पहुंचाना है कि अपनी नदियों तालाबों व अन्य जल स्रोतों को सुरक्षित रखें तथा प्लास्टिक का प्रयोग ना करें जिससे हमारा पर्यावरण शुद्ध एवं सुरक्षित रहेगा। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी आम जनमानस भी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहेगा। जीवन को कहो हां, प्लास्टिक को कहो ना। इसी उद्देश्य को लेकर यह रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद एवं केयर टेकर राम प्रसाद ने किया। साथ ही सीनियर कैडेट विश्राम सिंह, अनमोल सिंह, मनीराम, पीयूष सिंह आदि का विशेष योगदान रहा इसमें लगभग 195 एनसीसी कैडेट ने भाग लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read