यातायात व्यवस्था हुई धड़ाम, कस्बे में लगता है भारी जाम
963161
यातायात व्यवस्था हुई धड़ाम, कस्बे में लगता है भारी जाम
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
हरचंदपुर, रायबरेली। स्थानीय कस्बे में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कस्बे के मुख्य चौराहे पर हर दिन लगने वाले जाम से आम नागरिकों से लेकर एंबुलेंस और वीआईपी वाहन तक प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भी स्थानीय प्रशासन इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
मालूम हो कि हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस मुख्य चौराहे पर दिन भर यातायात की समस्या बनी रहती है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। विशेष रूप से चिंता का विषय यह है कि आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस भी इस जाम में फंस जाती हैं जिससे मरीजों की जान को खतरा उत्पन्न हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन जानबूझकर इस समस्या को अनदेखा कर रहा है। यातायात पुलिस की अनुपस्थिति और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से स्थिति और भी बिगड़ गई है। इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके और आपातकालीन सेवाओं को बाधा रहित मार्ग मिल सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।