चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर हुआ सफल अनावरण
अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। एसपी के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के पर्यवेक्षण में स्वॉट, सर्विलांस व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 13.05.2025 को वादी हर्षवर्धन सिंह पुत्र स्वर्गीय रविन्द्र सिंह निवासी गौरा धनौली भोला पेट्रोल पम्प थाना मटेरा जनपद बहराइच की तहरीरी सूचना कि अज्ञात चोर द्वारा गौरा धनौली भोला पेट्रोल पम्प थाना मटेरा जनपद बहराइच ऑफिस में रखी मेज की दराज से रुपए 5,77,410 चुरा लिए गए हैं जिसके सम्बन्ध में अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गयी। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना स्थानीय पुलिस को जनपदीय पुलिस इकाईयों की मदद से उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। जानकारी के अनुसार गठित पुलिस/ स्वॉट की संयुक्त टीम द्वारा अभियोग के सम्बन्ध में घटनास्थल भोला पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया जा रहा था व सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे थे इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज में चोरी की घटना के वक्त एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा व पेट्रोल पम्प कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो सभी ने संदिग्ध व्यक्ति को पेट्रोल पम्प का सेल्समैन सुभाकर यादव होना बताया जिस पर उक्त संदिग्ध सेल्समैन से पुलिस व स्वाट टीम द्वारा गंभीरतापूर्वक कड़ाई से पूछताछ करने पर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा लालच में आकर चोरी करने व चोरी कि धनराशि को छुपा देने की बात स्वीकार की जिस पर पुलिस टीम व स्वॉट टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर कब्ज़ा पुलिस में लिया गया व अभियुक्त को न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









