Homeलखीमपुर खीरीरेवतीपुरवा बांध परियोजना का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण

रेवतीपुरवा बांध परियोजना का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण

रेवतीपुरवा बांध परियोजना का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण

15 जून तक शेष कार्य होगा पूरा, एसडीएम ने किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
एनक मिश्रा
लखीमपुर खीरी। एसडीएम सदर अश्वनी सिंह ने बुधवार को बिजुआ ब्लाक के रेवतीपुरवा बांध का निरीक्षण किया। उनके साथ जेई कुंदन लाल और एसडीओ गजेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। ब्लॉक बिजुआ में बाढ़ से संबंधित तीन परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें रेवतीपुरवा, बझेड़ा और बेल्हासिकटिहा शामिल हैं। रेवतीपुरवा बांध परियोजना की लागत 8 करोड़ 34 लाख रुपये है। इस परियोजना का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बचा हुआ काम 15 जून तक खत्म करने का लक्ष्य है। एसडीएम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर बाढ़ की समस्याओं को समझा। लोगों ने बताया कि बाढ़ के दौरान फसलें डूब जाती हैं। गांव और घरों में पानी भर जाता है। गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। पिछली बार एक बारात को नाव से गांव तक पहुंचना पड़ा था। एसडीएम ने कहा कि बाढ़ रोकने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read